फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ganga becomes first in 200 meter race

200 मीटर दौड़ में गंगा ने बाजी मारी

Wed, 29 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
ganga becomes first in 200 meter race
हरदोई। आर्य कन्या डिग्री कालेज में युवा महोत्सव का आयोजन दूसरे दिन मंगलवार को भी हुआ। 200 मीटर दौड़ के फाइनल में गंगा गुप्ता प्रथम रहीं तो भाला फेंक व मेहंदी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन 200 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें गंगा गुप्ता प्रथम, शिवांगी गुप्ता द्वितीय एवं साक्षी तृतीय रहीं। इसके बाद खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की टीम को विजयी घोषित किया गया। इसी क्रम में जैवलिन थ्रो में मानसी प्रथम, सारिका तिवारी द्वितीय व अंशिका सिंह तृतीय रहीं। इसके अलावा भाला फेंक व मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसका शीर्षक भारत में प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र की रक्षक है रहा। यह प्रतियोगिता डॉ. जायरा जैदी के निर्देशन में हुई। इसमें किशा नकवी प्रथम, अराधना कुशवाहा द्वितीय एवं बाबी साहिबा तृतीय रहीं। थाल सज्जा प्रतियोगिता में शिवानी सिंह प्रथम, राधा गुप्ता द्वितीय एवं अंजू गुप्ता तृतीय रहीं। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रानी भटनागर के अलावा सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed