फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganesh Mahotsav: Winners excited after receiving awards, cultural presentations captivated audience

गणेश महोत्सव : सम्मान मिलने से विजेताओं में उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधे दर्शक

Sun, 31 Aug 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav: Winners excited after receiving awards, cultural presentations captivated audience
हरदोई। शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश महोत्सव में शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। अलग-अलग आयोजनों में गणपति पूजा के लिए गए श्रद्धालु प्रस्तुतियां देखकर भाव विभोर हो गए। इसके साथ ही बप्पा की विदाई का सिलसिला भी रविवार से शुरू हो गया। अलग-अलग स्थानों पर विसर्जन यात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन

श्री गजानन सेवा समिति के बैनर तले वंशीनगर में चल रहे गणेश उत्सव में शुक्रवार को हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने उत्सव में पहुंचकर बच्चों को सम्मानित किया। नेत्र प्रतियोगिता, भजनगायन, समूह नृत्य आदि के विजेताओं को यहां सम्मान मिला। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने आयोजन की सराहना की। यहां शुक्रवार को हवन हुआ। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। हवन के दौरान धूप, दीप और आहुतियों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में श्री विनायक समिति के बैनर तले चल रहे गणेश उत्सव में शनिवार रात मयूरी डांस ग्रुप की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। फिरोजाबाद से आए कलाकारों ने राग सेवा के माध्यम से प्रस्तुतियां देकर सभी की तालियां बटोरीं। इसके बाद मिताली वर्मा ने गणेश स्तुति प्रस्तुत की। यहां गणवाली लोकनृत्य और कजरी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, वरिष्ठ समाज सेवी हरगोविंद सेठी, अपर जिला जज श्रद्धा तिवारी भी गणपति पूजन में शामिल रहीं। रविवार को गणपति बप्पा को विदाई दी गई। विदाई से पहले शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख स्थानों से शोभायात्रा इटौली पुल पहुंची। यहां भैंसटा नदी में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed