फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Games taking place in the distribution of aid for farmers

किसानों की सहायता राशि वितरण में हो रहा खेल

Sat, 27 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 27 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Games taking place in the distribution of aid for farmers

सवायजपुर। तहसील क्षेत्र में सूखा और अतिवृष्टि से बेहाल किसानों को दलालों ने भी नहीं बख्शा। शासन से आई सहायता राशि मनचाहे गांवों में वितरित की जा रही है। एक सौ गांवों के हजारों किसान आज भी सरकारी मदद के लिए तहसील केे चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले साल मार्च में सूखा व अतिवृष्टि से तहसील क्षेत्र के किसानों की कड़ी मेहनत के बाद खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। फसल के नष्ट होने से कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली थी, लेकिन प्रशासन ने इन मौतों को भी फसल के नष्ट होने का कारण नहीं माना। बाद में तत्कालीन एसडीएम अविनाश कुमार ने डीएम को पत्र लिख 45 करोड़ राशि की मांग की जिसके सापेक्ष अब तक प्रशासन 12 करोड़, 75 लाख रुपये किसानों को वितरित करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


हकीकत में तहसील के लगभग एक सौ गांवों में मुआवजे के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं बंटी है। लघु किसानों तक को 1500 रुपये की चेक नहीं मिल सकी हैं। कई लेखपालों के अनुसार वह एक साल पहले अपने क्षेत्र में प्रभावित गांवों की सूची दे चुके हैं, लेकिन अभी तक तहसील से चेक नहीं बनाई गई। राजनीतिक दबावों के चलते आनन फानन सूचियां बना कर वितरित भी कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कृषि निवेश की 91 लाख 99 हजार 670 रुपये की चेक वितरित की गईं तो पोल खुली। वरवन फराज, वरवन नसेव, रामापुर छैया, कोलिया गांवों में चुनिंदा प्रभावित किसानों को नौ नौ हजार की धनराशि की चेक दीं इसके अलावा सतौथा व नादखेड़ा में बड़े चेकों का खूब वितरण किया गया। वहीं घोड़ीथर, गोरिया ककरौआ, हर्टैया सहित सैकड़ों गांवों में किसान सहायता राशि के लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें एक रुपये नहीं मिला। वहीं, समग्र ग्राम सोनेपुर के किसान श्यामा कुमार ने बताया उनसे तहसील अधिकारी चेक बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांग रहे हैं।


तहसील प्रशासन किसानों के मुआवजे के वितरण में भेदभाव कर रहा है। उनके कई बार कहने के बाद भी तहसील से उन्हें मुआवजा धनराशि वितरण का लेखा जोखा नहीं दिया गया। - अंशुल वर्मा, भाजपा सांसद

मुआवजा वितरण राशि निष्पक्षता से बांटी जा रही है। बजट की कमी से अभी सभी किसानों को लाभ नहीं दिया जा सका है। - रामसुमिरनधर द्विवेदी, तहसीलदार

चेक वितरण में धांधली व अन्य शिकायतों को संज्ञान में लेकर जांच करा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - संजीव सिंह, एसडीएम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed