फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gadhepur village bandobast system reached to shashan

44 साल बाद शासन पहुंचा बंदोबस्त प्रक्रिया लंबित होने का मामला

Fri, 11 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
gadhepur village bandobast system reached  to  shashan
हरदोई। 44 साल से शाहाबाद तहसील के ग्राम गढ़ेपुर के सीमांकन, सर्वे व बंदोबस्त का कार्य लंबित होने का मामला शासन तक पहुंच गया है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है। एडीएम ने लोगों को इससे हो रही परेशानी का हवाला देकर प्रक्रिया जल्द पूरी कराने व अभिलेख जनपद को मुहैया कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1975 में शाहाबाद तहसील के ग्राम गढ़ेपुर के पास से गुजरी गर्रा नदी में बाढ़ आने के बाद खेतों के कटने पर गांव का सीमांकन गड़बड़ा गया था। 1976 में तत्कालीन अधिकारियों ने गांव का पुन: सीमांकन, सर्वे व बंदोबस्त कराने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद राजस्व विभाग द्वारा गांव से संबंधित सभी अभिलेख बंदोबस्त अधिकारी विभाग को सौंप दिए थे। लेकिन 44 साल बीतने के बाद भी गांव के अभिलेखों का बंदोबस्त, सर्वे व सीमांकन का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। इस बीच अफसरों ने भी पूरे मामले में खासी लापरवाही बरती। दो बार ही 2004 व 2014 में सहायक बंदोबस्त अधिकारी से पत्राचार किया, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन

गत नौ सितंबर को अमर उजाला ने इस प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर बुधवार को एडीएम संजय कुमार सिंह ने पूरे प्रकरण को लेकर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को पत्र लिखा है। एडीएम ने पूरे मामले की जानकारी देने के साथ ही पत्र में आमजन को इससे हो रही परेशानियों का भी उल्लेख किया है। एडीएम ने आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को भेजे गए पत्र में संबंधित विभाग को निर्देशित करने, बंदोबस्त प्रक्रिया जल्द पूरी कराए जाने व जनपद को उससे संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed