फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fyring on dj dispute

डीजे बंद कराने के विवाद में झोंका फॉयर, तीन पर रिपोर्ट

Mon, 14 Dec 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
fyring on dj dispute
शाहाबाद। नगर के मोहल्ला खलील में आयोजित शादी समारोह में डीजे बंद कराने पहुंचे मोहल्ले के तीन युवकों में विवाद हो गया। एक युवक ने फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खलील निवासी रूपराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार को उसकी बहन की शादी थी। ग्राम सूरापुर से बरात आई थी। कुछ बराती डीजे पर डांस कर रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच मोहल्ले के ही कमलेश, जगरूप व दिलीप वहां आए और डीजे बंद करने को कहने लगे। बरातियों ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। बताया कि उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed