{"_id":"5f6796998ebc3e0df35097b8","slug":"fruit-seller-died-in-accident-hardoi-news-knp5838203110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़त में फल विक्रेता की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़त में फल विक्रेता की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बन्नापुर पावर हाउस के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार फल विक्रेता की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ैयनखेड़ा निवासी अखिलेश (36) पुत्र सुंदरलाल कानपुर में फल का ठेला लगाता था। वह चार दिन पूर्व गांव आया था। शनिवार शाम अखिलेश बाइक से बघौली बाजार जा रहा था। रास्ते में बघौली थाना क्षेत्र में माधौगंज-बघौली मार्ग पर बन्नापुरवा पावर हाउस के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान हेलमेट न लगाए होने से अखिलेश व उसके साथी के सिर में चोटें आईं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबकि दूसरा बाइक सवार भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात अखिलेश ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी निर्मला, तीन बेटियां व एक बेटा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।