{"_id":"5e4d87e18ebc3ef25b5ae809","slug":"friends-murdered-a-youth-while-drunk-hardoi-news-knp5457224128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में दोस्तों ने ही की थी प्रमोद की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में दोस्तों ने ही की थी प्रमोद की हत्या
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के गोखलेनगर निवासी युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शराब के नशे में तीन दोस्तों ने ही युवक की हत्या की थी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि माधौगंज कस्बे के मोहल्ला गोखलेनगर निवासी राजाराम कश्यप ने एक जनवरी को पुत्र प्रमोद कश्यप (24) के गुमशुदा होने का मामला थाने में दर्ज कराया था। सात जनवरी को प्रमोद कश्यप का शव शारदा नहर में उतराता मिला था। शव मिलने के बाद प्रमोद कश्यप ने किदवईनगर निवासी दिनेश पुत्र मंगल और पिंटू पुत्र कुर्रा निवासी गोखलेनगर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पता चला कि दिनेश और पिंटू की हत्या में कोई भूमिका नहीं थी। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गोखलेनगर निवासी लल्लन पुत्र प्यारेलाल, दीपांशू पुत्र वीरेंद्र जोशी और किदवईनगर निवासी भोला कश्यप पुत्र जगन्नाथ की दोस्ती प्रमोद से थी। अक्सर चारों लोग साथ ही रहते थे और शराब भी पीते थे। तीनों दोस्तों के नाम विवेचना में सामने आने के बाद तीनों को ही माधौगंज रेलवेस्टेशन के निकट बुधवार सुबह पौने सात बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इन तीनों ने बताया कि 30 दिसंबर की रात लल्लन, दीपांशू और भोला कश्यप के साथ प्रमोद भी था। प्रमोद के अलावा तीनों शराब पिये थे। अकेले शराब पीने पर प्रमोद ने गाली दे दी तो उसके दोस्तों ने डंडा मार दिया। सिर में डंडा लगने से प्रमोद की मौत हो गई तो उसके मफलर से दोनों हाथ पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। चप्पल को जैकेट की चेन खोलकर अंदर रख दिया था। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष माधौगंज धर्मेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ऋषि कपूर, दीवान सरफराज अहमद, सिपाही पुष्पराज सिंह और चंदन सिंह शामिल रहे।