{"_id":"599095f04f1c1bc2288b46e3","slug":"free-treatment-of-1205-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"1205 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1205 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाला जी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते सांसद अंशुल वर्मा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत रविवार को बाला जी हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 21 वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने पूरे दिन 1205 मरीजों की जांच की। वहीं, दो लाख तीन हजार से अधिक की दवाएं भी नि:शुल्क वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ वयोवृद्ध पत्रकारवय शीतला बक्स सिंह, रमेश चंद्र पाठक और सांसद अंशुल वर्मा ने किया।
विज्ञापन
शिविर में सुबह से ही रजिस्ट्रेशन कराने वालों की भीड़ जुट गई। तीन काउंटरों पर दिन भर रजिस्ट्रेशन किए गए। वरिष्ठ डॉ. सीपी कटियार के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने परामर्श दिया व जांचें भी लिखीं। फाउंडेशन की ओर से आए राकेश कुमार ने 215 रोगियोें की ब्लड की जांचें कीं। सांसद ने अमर उजाला के जनहित के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाचार पत्र ने यह सिद्ध कर दिया है कि समाचारों का ही नहीं बल्कि पत्र ने पाठकों के भी सच्चे मित्र होने का हक अदा कर दिया है।
विज्ञापन
सांसद ने शिविर में अपनी आंखों की जांच कराई व परामर्श लिया। विधायक माधवेंद्र सिंह रानू ने शिविर में पहुंचकर डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि इस तरह के प्रयास आगे होते रहेंगे। जिसमें वह भी बढ़ चढ़ कर सहयोग करेंगे। शिविर में एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने भी अपना चेकअप कराया। शिविर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध, भाजपा नेता सौरभ मिश्रा, सुरजीत वर्मा, सांसद के बड़े भाई अजीत वर्मा, विपिन सिंह, सुशील अवस्थी छोटे माहाराज, पारुल दीक्षित, प्रीतेश दीक्षित, डॉ. अजय सिंह, रानू गुप्ता, बबलू, नरेंद्र कटियार, विपिन त्रिवेदी, रवि श्रीवास्तव, मो. अकील खान, मो. नदीम, समाज सेवी जोगिंदर सिंह गांधी, मनोज दीक्षित सदरियापुर, सुधीर अवस्थी, अनिल सिंह परसोला, मोनी पाठक, उदित पाठक, आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
इन डॉक्टरों ने टीम ने की जांच
वरिष्ठ डॉ. सीपी कटियार के नेतृत्व में डॉ. आरएस तोमर, संदीप कटियार, श्यामल आनंद, अजय सिंह, मनीष रस्तोगी, अमित शर्मा, मनोज प टेल, विमलेश पटेल, अनुराग शुक्ला, शिशिर मिश्रा, अनुराग सिंह, जितेंद्र सिंह, लाल खान, वीपी सिंह, अंशुल ओमर, सुबोध सिंह, शिवम गुप्ता, अंकित द्विवेदी आदि अपने अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने शिविर को पूरा समय दिया।
दो लाख तीन हजार की दवा दी गई
शिविर में दवा कंपनियों की ओर से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव रामेंद्र मिश्रा, देश दीपक बाजपेई, विवेक मिश्रा, सुमित पाठक, चंदन त्रिपाठी रवि श्रीवास्तव, सुशील दुबे आदि ने कैंप की व्यवस्थाओं से लेकर दवाओं का भी वितरण किया जिसमें दो लीख तीन हजार से अधिक की दवाएं दी गईं। दवा काउंटर पर एमआर सुशील दुबे के अलावा सुमित व वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक खालिद हुसैन, सूर्यांश त्रिवेदी ने कमान संभाली।
रजिस्ट्रेशन के तीन व वजन के दो काउंटर
रजिस्ट्रेशन के लिए तीन काउंटर बनाए गए। जिसमें विपिन त्रिवेदी, पंकज कटियार, रवि सिंह, संजीव त्रिवेदी, गौरव सिंह गौर, रजनीकांत वर्मा, नौशाद खां, शिवम श्रीवास्जव, अनुपम सिंह का सहयोग रहा। जबकि वजन काउंटर पर दिलीप द्विवेदी, अमित सिंह, शुभम शुक्ला, विमलेंदु वर्मा, गौतम मौर्य, मो. रेहान, अजीत सिंह, सुनील शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा व्यवस्थाओं में सुशीला देवी रकतदान सेवा समूह के रानू गुप्ता के अलावा कौशलेंद्र दीक्षित, पीयूष दीक्षित व संजू शर्मा सहित बाला जी हास्पिटल प्रबंधन का विशेष योगदान रहा। वरिष्ठ पत्रकार अभय शंकर गौड़, पंकज मिश्रा, अनिल मिश्रा, विजय पांडे, सुधांशु मिश्रा, आलोक सिंह, शिव प्रकाश त्रिवेदी, बृजेश द्विवेदी, अभिनव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।