{"_id":"624740ab58db9259bc230812","slug":"free-coaching-for-upsc-neet-jee-and-nda-hardoi-news-knp6887958151","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी, नीट, जेईई और एनडीए की मुफ्त कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी, नीट, जेईई और एनडीए की मुफ्त कोचिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के युवाओं को यूपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस की मुफ्त कोचिंग व्यवस्था दी जा रही है।
अभ्युदय योजना के तहत जिले के 514 मेधावियों को पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। समाज कल्याण विभाग शहर के जीआईसी कैंपस में अभ्युदय कोचिंग शुरू करने वाला है।
अभी जिले में इनकी व्यवस्थित प्रतियोगी कक्षाएं संचालित नहीं हैं। तैयारी के लिए छात्र लखनऊ, कानपुर प्रयागराज या दिल्ली जाते हैं। प्रशासनिक, सिविल और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने का सपना पालने वाले युवाओं का समाज कल्याण विभाग कल्याण करने वाला है।
गैर जनपदों में जाकर लाखों रुपये खर्च करने के बाद मिलने वाली प्रतियोगी कक्षाएं अब यहीं उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि अभ्युदय कोचिंग में युवाओं की सबसे पसंदीदा सर्विस क्षेत्र से संबंधित विषयों के प्रतियोगिता की तैयारी का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विभाग को पहली क्लास के लिए 514 छात्रों की सूची प्राप्त हुई है। इनमें यूपीएससी के लिए 360, नीट में 68, जेईई में 21 और एनडीए/सीडीएस के 65 छात्र शामिल हैं। विभाग इनकी काउंसलिंग कर रहा है।
अब तक 65 मेधावियों की काउंसलिंग की जा चुकी है। अभ्युदय कोचिंग की पहली क्लास के लिए प्राप्त 514 छात्रों की सूची में 130 मेधावी मेरिट के आधार पर चयनित होकर आए हैं।
इनमें यूपीएससी में 87, नीट में 29, जेईई में तीन और एनडीए/सीडीएस में 11 छात्र चयनित हुए हैं। इन सभी छात्रों को अभ्युदय कोचिंग की प्रतियोगी कक्षाओं के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
एक से डेढ़ लाख तक खर्च करते छात्र
अभ्युदय कोचिंग में जिन सर्विस क्षेत्र की परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जानी है, उनके लिए जिले के छात्र अब तक एक से डेढ़ लाख रुपये तक खर्च करते रहे हैं। लखनऊ और दिल्ली के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में इसके महंगे पैकेज हैं।
इसके अलावा गैर जनपदों में रहकर किराया व अन्य खर्चों पर भी काफी खर्चा होता है। सफल होने पर संतोष मिलता है, लेकिन असफल होकर घर लौटने पर यह खर्च उन्हें खलता रहा है।
अभ्युदय योजना में छात्रों के लिए निशुल्क प्रतियोगी कक्षाओं की व्यवस्था दी जानी है। योजना में चयनित छात्रों को यूपीएससी, नीट, जेईई और एनडीए-सीडीएस की परीक्षाओं की तैयारी का मौका यहीं मिलेगा। शहर के जीआईसी परिसर में इसकी व्यवस्था की जा रही है।
- राजमती, जिला समाज कल्याण अधिकारी