फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former president's daughter and granddaughter fell into the drain under construction of the municipality

Hardoi News: पालिका के निर्माणाधीन नाले में गिरी पूर्व अध्यक्ष की बेटी और पोती

Tue, 18 Jun 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Former president's daughter and granddaughter fell into the drain under construction of the municipality
सांडी। सांडी कस्बे में निर्माणाधीन नाले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की बेटी और पोती सोमवार रात गिर गईं। आनन फानन दोनों को निकाला गया और प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सांडी में नगर पालिका की ओर से मंडी समिति के सामने से अलियापुर रोड तक सड़क किनारे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नवाबगंज में बिलग्राम चुंगी तक नाला बन भी चुका है। नवाबगंज में ही सड़क किनारे नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता का मकान है। उनके चाचा सड़क के दूसरी ओर रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात नगर पालिका अध्यक्ष की पुत्री प्रीती अपनी दो वर्षीय भतीजी के साथ सड़क पार रामचंद्र गुप्ता के घर जा रही थी। मकान के आगे खुले पड़े नाले में प्रीती और उसकी भतीजी गिर गई। आनन फानन आसपास मौजूद परिजनों व अन्य लोगों ने निकला। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पूरे मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि नाले का निर्माण हो रहा है। नाले को ढकने के लिए कोई प्रावधान इस्टीमेट में नहीं है। अब अलग से इस्टीमेट बनाकर नाले को ढकने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed