फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   former kotedar murder

14 वर्ष पुरानी हत्या की रंजिश में पूर्व कोटेदार की चाकुओं से गोदकर हत्या

Mon, 10 Aug 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
former kotedar murder
राजपाल सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। 14 वर्ष पूर्व हुई हत्या की रंजिश में संडीला कोतवाली क्षेत्र के सुंबाबाग निवासी पूर्व कोटेदार की रविवार शाम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव कछौना कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पिता-पुत्रों सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट कछौना कोतवाली में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से संडीला कोतवाली क्षेत्र के भगवंतापुर निवासी राजपाल सिंह (52) परिवार के साथ संडीला कस्बे के मोहल्ला सुंबाबाग में रहते थे। वह भगवंतापुर के कोटेदार भी रह चुके हैं। रविवार शाम लगभग छह बजे राजपाल को मोहल्ले का ही कल्लू शराब पिलाने के लिए साथ ले गया था। काफी देर तक जब राजपाल वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी मायादेवी ने बड़े पुत्र गोपाल को फोन कर जानकारी दी। गोपाल ने राजपाल को फोन मिलाया तो वह बंद था। रात भर परिजनों ने राजपाल की तलाश की लेकिन सुराग नहंीं मिला। सोमवार सुबह कछौना में औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो की सड़क पर रक्तरंजित शव मिलने की सूचना पर राजपाल के परिजन वहां पहुंचे और शिनाख्त की। घटना की जानकारी पर एसपी अमित कुमार, सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मायादेवी ने बताया कि 14 साल पहले गांव में एक हत्या हुई थी। इसमें राजपाल को भी नामजद किया गया था, लेकिन बाद में वह न्यायालय से दोषमुक्त हो गए थे। इसी रंजिश में बलराम सिंह पुत्र सूरजबख्श सिंह, उनके पुत्र उत्तम सिंह, भतीजे सतेंद्र सिंह पुत्र सरनाम सिंह निवासीगण भगवंतापुर और कल्लू निवासी सुंबाबाग ने मिलकर राजपाल सिंह की हत्या कर दी। कछौना कोतवाल राय सिंह ने बताया कि मायादेवी की तहरीर पर चारों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो भाई और भतीजों ने लिया बदला
सूत्रों के मुताबिक भगवंतापुर निवासी विमलेश सिंह की हत्या गांव में ही 2006 में हुई थी। इस मामले में राजपाल सिंह समेत तीन लोगों को नामजद किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि चार साल तक कोर्ट में मामला चला था और उसके बाद राजपाल को दोषमुक्त करार दिया गया था। राजपाल की हत्या में नामजद बलराम सिंह भगवंतापुर निवासी विमलेश सिंह का भाई है। हत्यारोपी सतेंद्र और उत्तम विमलेश के भतीजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed