{"_id":"642dc26eaabea723fc0892c4","slug":"former-chiefs-cousin-died-in-a-road-accident-hardoi-news-c-12-1-164738-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के चचेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के चचेरे भाई की मौत
Thu, 06 Apr 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर गुलामऊ पुलिस चौकी के सामने कंटेनर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर सवार पूर्व प्रधान का चचेरा भाई घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था, रास्ते में ही मौत हो गई।
कोतवाली देहात के सियापुर मजरा गुलामऊ निवासी कल्लू सिंह का 17 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह मंगलवार की देर रात को ट्रैक्टर पर बैठ कर हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे से घर जा रहा था। उसी बीच गुलामऊ पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे धनंजय सिंह घायल हो गए थे। इस बीच चालक कंटेनर लेकर वहां से भाग निकला। हादसे में घायल हुए धनंजय को इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया जा रहा था। उसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बताया गया है कि धनंजय गुलामऊ के पूर्व प्रधान संतोष सिंह का चचेरा भाई था। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम भरा गया है। (संवाद)