फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Formality dealt Population Day Fair

औपचारिकता में निपटा जनसंख्या दिवस मेला

Sun, 12 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 12 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Formality dealt Population Day Fair

विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के मौके पर जिला

विज्ञापन
अस्पताल में आयोजित मेला औपचारिकता में निपट गया। मेले में लगे काउंटर और कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। परिवार नियोजन के प्रति लोगाें को जागरूक करना तो दूर विभाग लोगों को मेले में बुला तक नहीं सका।

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला अस्पताल में शनिवार को परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सीडीओ विजय गुप्ता ने किया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में मेले में लगाए गए स्टालोें का निरीक्षण किया और प्रदर्शित सामग्री के विषय में जानकारी ली।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां क्षेत्र की एएनएम के साथ मिलकर टीकाकरण और पोषण में सहयोग करें। लोगों को सीमित परिवार के लिए जागरूक करें। शिविर में परिवार नियोजन के संबंध में स्टाल लगाए गए थे, ताकि मेले में आने वालों को परिवार नियोजन को जागरूक किया जा सके, पर मेले में काउंटरों पर सन्नाटा पसरा रहा।

वहीं कुर्सियां खाली रहीं। मुख्य अतिथि के जाने के बाद मेला समाप्त हो गया। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता,
सीएमएस डा. आरके मिश्र सहित विभागीय अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed