{"_id":"74862a61e7f6d2506e92ccd6d8a6e3be","slug":"formality-dealt-population-day-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औपचारिकता में निपटा जनसंख्या दिवस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औपचारिकता में निपटा जनसंख्या दिवस मेला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 12 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के मौके पर जिला
विज्ञापन
अस्पताल में आयोजित मेला औपचारिकता में निपट गया। मेले में लगे काउंटर और
कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। परिवार नियोजन के प्रति लोगाें को जागरूक करना
तो दूर विभाग लोगों को मेले में बुला तक नहीं सका।
विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला अस्पताल में शनिवार को परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सीडीओ विजय गुप्ता ने किया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में मेले में लगाए गए स्टालोें का निरीक्षण किया और प्रदर्शित सामग्री के विषय में जानकारी ली।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां क्षेत्र की एएनएम के साथ मिलकर टीकाकरण और पोषण में सहयोग करें। लोगों को सीमित परिवार के लिए जागरूक करें। शिविर में परिवार नियोजन के संबंध में स्टाल लगाए गए थे, ताकि मेले में आने वालों को परिवार नियोजन को जागरूक किया जा सके, पर मेले में काउंटरों पर सन्नाटा पसरा रहा।
वहीं कुर्सियां खाली रहीं। मुख्य अतिथि के जाने के बाद मेला समाप्त हो गया। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता,
सीएमएस डा. आरके मिश्र सहित विभागीय अफसर मौजूद थे।