{"_id":"65de397925b33bedc7049f94","slug":"forest-department-land-encroached-upon-report-on-13-including-pradhan-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111174-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वन विभाग की जमीन पर कब्जा, प्रधान समेत 13 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वन विभाग की जमीन पर कब्जा, प्रधान समेत 13 पर रिपोर्ट
Wed, 28 Feb 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अलग-अलग लोगों ने कब्जा कर लिया। वन दरोगा ने ग्राम प्रधान समेत 13 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संडीला वन रेंज के वन दरोगा दीपेंद्र राय ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभाग की भूमि का सर्वे कर सीमांकन किया था। वन विभाग की भूमि पर कब्जा मिला था। कब्जा करने वालों में सोमगांव निवासी गुरु शंकर व वहीद, मीतौं के ग्राम प्रधान उमेश कुमार सूर्या, सांक निवासी सौर्य वर्धन, राजू ओम प्रकाश, साबिर, नीरज, राजेंद्र, नन्हा, शंकर सिंह, सुभाष भी शामिल हैं। इसके अलावा एक प्राइवेट कंपनी का भी कब्जा वन विभाग की भूमि पर मिला। उक्त कंपनी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।