फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   For the first time, there will be a five-year budget for integrated education

पहली बार पंचवर्षीय होगा समेकित शिक्षा का बजट

Tue, 01 Mar 2022 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
For the first time, there will be a five-year budget for integrated education
हरदोई। स्पेशल चाइल्ड यानी शारीरिक, मानसिक या आंखों से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए जारी बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा का बजट इस बार पंचवर्षीय आधार पर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक यह बजट एक वर्ष के लिए ही बनाया जाता रहा है। एक साथ पांच वर्षों के लिए बजट तय हो जाने से ऐसे बच्चों के लिए शैक्षिक उपकरण की उपलब्धता पर कोई संशय नहीं रहेगा।
विज्ञापन

जिले को प्रति यूनिट कास्ट के आधार पर अपने यहां बच्चों की संख्या के अनुपात में यूनिट का प्रस्ताव भेजना है। समेकित शिक्षा के जिले में सात हजार 141 दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए बजट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बजट में इन बच्चों को शिक्षण के लिए उपलब्ध कराने वाले उपकरण शामिल हैं। बजट को पांच श्रेणियों की मदों में विभाजित किया गया है।
जिला स्तरीय, सीधे बच्चों के लिए, आईसीडीएस वर्कर्स के माध्यम से, कैंपस स्तर पर मूल्यांकन के लिए और बच्चों को वितरित किए जाने वाले उपकरणों के लिए यूनिट कास्ट दी गई है।
बच्चों की संख्या व आवश्यकता के आधार पर विभाग यूनिट प्रस्तावित करेगा। यह कार्य अगले पांच वर्षों तक के लिए निर्धारित हो जाएगा। इससे पहले हर वर्ष नया बजट तैयार करना होता था।

अगले वर्षों के लिए बजट में पहले ही यूनिट कास्ट में महंगाई दर के अनुपात में वृद्धि कर दी गई है।
उधर, इस बाबत जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा आशा वर्मा ने बताया कि इस बार समेकित शिक्षा में शामिल बच्चों की शिक्षा एवं उपकरणों के लिए पंचवर्षीय बजट की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए जितने उपकरणों और शिक्षण सामग्री की आवश्यकता है, उसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed