{"_id":"6145f9d48ebc3e24c85b78fb","slug":"for-creating-rumour-report-filled-on-bjp-leader-hardoi-news-knp652907776","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने के आरोप में भाजपा नेता समेत दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाने के आरोप में भाजपा नेता समेत दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना (हरदोई)। कछौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पतसेनी देहात के तिर्वा स्थित गोशाला में मवेशियों की मौत को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में भाजपा नेता समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीएम और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शुक्रवार को तिर्वा गोशाला में जलभराव होने के कारण मवेशियों की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर 50 गोवंशों की मौत की जानकारी वायरल हुई थी। सूचना पर एडीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे गए थे। आठ मवेशियों की मौत की पुष्टि एडीएम ने की थी, जबकि छह मवेशी बीमार मिले थे। मामले में शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद्र ने पतसेनी देहात के ग्राम सचिव संतोष कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही यहां तैनात तीन केयरटेकर भी हटा दिए गए।
दूसरी ओर कछौना के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामेंद्र सिंह ने डीएम और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर भाजपा के राजनीति प्रतिक्रिया एवं प्रतिपुष्टि विभाग के अवध क्षेत्र के सह संयोजक सुनील शुक्ला और क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह के विरुद्ध कछौना कोतवाली में अफवाह फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सुनील शुक्ला ने उच्चाधिकारियों को 50 गोवंशों की मौत होने की सूचना कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। कछौना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।