फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Following a dispute with his wife was gone

पत्नी से विवाद के बाद चला गया था

Sat, 11 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 11 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Following a dispute with his wife was gone
देहात कोतवाली क्षेत्र से एक माह से गायब युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के कारण अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ चला गया था। युवक के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

ज्ञात हो कि देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्लोबल कालोनी नानक गंज निवासी जागेश्वर दस जून को अपना खेत बेचने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय आया था। जहां पर रजिस्ट्री कराने के बाद वह गायब हो गया था। उसका पता नहीं चल रहा था। जिस पर उसकी पत्नी ने थाने में तहरीर दी थी।

तहरीर में रजिस्ट्री के दौरान उसके साथ गए लोगोें पर शक जाहिर किया गया था कि उन लोगों ने युवक को गायब कर दिया है। युवक के विषय में जानकारी करने के लिए बिरूईजोर निवासी रवींद्र के पुत्र प्रवीन को बुधवार की रात पुलिस ले आई थी। जिस पर कोतवाली में बवाल हुआ था।

पुलिस ने जागेश्वर की पत्नी रूबी की तहरीर पर नंदराम पुत्र प्रसादी निवासी बर्रया पुरवा, रविंद्र निवासी बिरूईजोर, पप्पू निवासी पुराबहादुर, अन्नू निवासी भूराटीकुर और पांडे निवासी पूराबहादुर के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। युवक की तलाश को एसपी उमेश कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे के नेतृत्व में टीम लगाई थी।

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने देहात कोतवाली में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि खेत बेचने के बाद जागेश्वर अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती के लिए निकल गया था। जिसकी क्राइम ब्रांच व देहात कोतवाली पुलिस तलाश कर रही थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे जागेश्वर को पुलिस टीम ने मंगली पुरवा रेलवेगंज के पास से पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि वह पत्नी से विवाद के कारण खेत बेचने के बाद दोस्तोें के साथ निकल गया था। जागेश्वर ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गया था, इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है।

युवक की बरामदगी में एसओ देहात कोतवाली अरुण कुमार राय, एसएसआई संतोष सिंह, एसआई अरविंद राणा, एसआई जितेंद्र प्रताप सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed