फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Follower's daughter made Kotwal a day city

फॉलोवर की बेटी को एसपी ने बनाया एक दिन का शहर कोतवाल

Fri, 20 Nov 2020 09:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Follower's daughter made Kotwal a day city
हरदोई। विश्व बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को जनपद के सभी थाना और कोतवाली में किशोरियों को प्रभारी बनाया गया। पुलिस महकमे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गयाधर मलिक की पुत्री सपना मलिक को एसपी अनुराग वत्स की मौजूदगी में शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान सपना को पुलिस की कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान आई शिकायतों का निस्तारण भी सपना ने किया।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी सुरसा के अनुसार मलिहामऊ बालिका इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा अंजली सिंह पुत्री कौशल पाल सिंह निवासी सुरसा को थानाध्यक्ष बनाया गया। अंजली ने शिकायतें सुनने के बाद हल्के के सिपाहियों को मौके पर जाकर शिकायत निस्तारित करने के निर्देश दिए। संवाद न्यूज एजेंसी पिहानी के अनुसार सिटी गर्ल्स कालेज लखनऊ में बीएलएड की छात्रा कस्बा निवासी श्रुति गुप्ता को कोतवाली की कमान सौंपी गई। श्रुति ने एक घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश भी दिए। उसने कोतवाली पुलिस के साथ कस्बे का भ्रमण भी किया। संवाद न्यूज एजेंसी संडीला के अनुसार कस्बे के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी माही पांडेय पुत्री दिनेश पांडेय को कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। दिनेश पांडेय होमगार्ड हैं। कोतवाल बनाई गई माही ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित क्षेत्र के सिपाहियों को समस्या का निस्तारण मौके पर जाकर करने के निर्देश दिए। संवाद न्यूज एजेंसी बघौली के अनुसार कक्षा 11 की छात्रा शालू वर्मा को बघौली का थानाध्यक्ष बनाया गया। बालिका के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना में रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी हरियावां के अनुसार पीला महुआ निवासी कक्षा नौ की छात्रा प्रतीक्षा श्रीवास्तव पुत्री ब्रजभूषण श्रीवास्तव को दो घंटे के लिए हरियावां का थानाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान आई शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश प्रतीक्षा ने पुलिस को दिए। संवाद न्यूज एजेंसी सांडी के अनुसार श्रेष्ठा शर्मा को थानाध्यक्ष बनाया गया। श्रेष्ठा का जन्मदिन भी शुक्रवार को था। उसने कहा कि जन्मदिन पर पुलिस ने उसे अनूठा तोहफा दिया है। संवाद न्यूज एजेंसी कछौना के अनुसार रेलवेगंज निवासी इंटर की छात्रा अंजली शर्मा को चार घंटे के लिए कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान फरियादियों की शिकायत सुनकर निस्तारित कीं। छह पुलिस कर्मियों की छुट्टी भी छात्रा ने मंजूर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी बेनीगंज के अनुसार जीडीसी की छात्रा अनुभा शुक्ला को कोतवाल बनाया गया। उन्होंने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च भी किया। संवाद न्यूज एजेंसी पाली के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की 12वीं की छात्रा लवी खान को थानाध्यक्ष बनाया गया। उसने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निराकरण कराया। संवाद न्यूज एजेंसी पचदेवरा के अनुसार ब्रजराज सिंह इंटर कालेज की कक्षा 12 की छात्रा अनुप्रिया पत्नी अनूप को थानाध्यक्ष बनाया गया। छात्रा ने शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed