फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fog moves commanded by trains

कोहरे ने थामी ट्रेनों की चाल

Sun, 13 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 13 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fog moves commanded by trains

कोहरे के आगे बेबस रेलवे विभाग को ट्रेनाें की लेट लतीफी दुरुस्त करने के लिए कोई उपाय नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि कोहरे की शुरूआत होते ही ट्रेनें देरी से आने लगी। बीते कुछ दिनों से जनपद से गुजरने वाली ट्रेनें पांच से छह घंटे देरी से आ रही हैं। ऐसे में रेलवे ने ट्रेन ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए ट्रेनों को निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी।

विज्ञापन


 
हर साल सर्दियां आने पर ट्रेनों को निरस्त किया जाता है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त नहीं किया जाता है, लेकिन इस बार रेलवे ने जनपद से गुजरने वाली 40 ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन




यही वजह है कि इस बार फिर नियमित रूप से रद्द होने वाली सिर्फ तीन जोड़ा ही ट्रेन हैं, जबकि 16 जोड़ा ट्रेन सप्ताह में दो से तीन दिन तक निरस्त रहा करेंगी। रेलवे ने ट्रेनों को आठ जनवरी से 29 फरवरी तक ट्रेनें निरस्त व आंशिक निरस्त रखने का फैसला किया है। इसका असर दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आठ जनवरी से 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी ट्रेन- हरदोई। रेलवे ने ट्रेन संख्या 14115-16 हरिद्वार- इलाहाबाद एक्सप्रेस, 14265-66 जनता एक्सप्रेस, 13119-20 सियालदह- नई दिल्ली एक्सप्रेस को आठ जनवरी से 29 फरवरी तक निरस्त रखने का फैसला किया है।


सप्ताह में दो से तीन दिन तक निरस्त रहेंगी यह ट्रेन- हरदोई। आठ जनवरी से 29 फरवरी 2016 में कुछ ट्रेनें ऐसी हैं, जिनको सप्ताह में दो से तीन दिन तक निरस्त रखा जाएगा। इनमें सोमवार व गुरुवार को निरस्त होने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 12231 चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 13005 पंजाब मेल, 13151 सियालदह एक्सप्रेस, 13020 बाघ एक्सप्रेस शामिल है।


गुरुवार व रविवार को ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 13050 डुप्लीकेट एक्सप्रेस, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 14236 बनारस- बरेली एक्सप्रेस, 13408 मुगलसराय एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।


बुधवार व शनिवार को 13006 पंजाब मेल, 13152 सियालदाह एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14235 बनारस- बरेली एक्सप्रेस, 15012 लखनऊ-सहारनपुर एक्सप्रेस, बुधवार व रविवार को 13009 देहरा एक्सप्रेस, 13307 किसान एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।


मंगलवार व शुक्रवार को 13010 देहरा एक्सप्रेस, 13049 डुुप्लिकेट एक्सप्रेस, 13308 किसान एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14205, 15012 लखनऊ सहारनपुर एक्सप्रेस, 15910 गोहाटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।सोमवार व शुक्रवार को 14307 मुगलसराय  एक्सप्रेस व 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।



बुधवार को ट्रेन संख्या 12369, 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14258 मुुगलसराय एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गुरूवार को 14311 नौचंदी एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 12370 निरस्त रहेगी तथा मंगलवार को 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14312 नौचंदी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।


छोटे स्टेशनों पर सातों दिन में रूकेंगी सिर्फ चार ट्रेनें- हरदोई। आठ जनवरी से 29 फरवरी के बीच निरस्त व आंशिक निरस्त ट्रेनों की वजह से जनपद के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।



जनपद के आंझी-शाहाबाद और संडीला रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का आवागमन कम होगा। वहीं हॉल्ट और अन्य छोटे स्टेशनों पर तो दिन भर में सिर्फ तीन या फिर चार ट्रेनों का ही ठहराव होगा, जिसमें पैसेंजर और टूएसबी ट्रेन ही शामिल है।


कोट- कोहरे की वजह से रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त कर दिया है और आठ जनवरी से 29 फरवरी तक ट्रेनें निरस्त रहेंगी। निरस्त होेने वाली ट्रेनों की सूचना को जल्द ही चस्पा करवा दिया जाएगा। रामरतन स्टेशन अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed