फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Flood Water reduced in rivers, risk of infectious diseases increased

बाढ़ : नदियों में पानी घटा, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

Wed, 30 Aug 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Flood Water reduced in rivers, risk of infectious diseases increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बुधवार को गंगा नदी का पानी 20 सेमी. कम होकर खतरे के निशान 137.10 मीटर से 10 सेमी. नीचे आ गया है। गर्रा नदी का पानी भी 30 सेंटीमीटर (सेमी.) कम हुआ है। दोनों नदियों में पानी कम होने से कटान की आशंका के साथ ही संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतर बढ़ गया है। रामगंगा नदी का पानी 136.85 मीटर पर ही बना हुआ है।
बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी व पहाड़ों पर हाेने वाली बारिश के पानी से यहां पर गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी के पानी में उतार-चढ़ाव जारी है। करीब 15 दिन बाद गंगा नदी का पानी खतरे के निशान से नीचे आया है। गंगा नदी का पानी 137.00 मीटर पर आ गया है। गर्रा नदी का पानी 30 सेमी. कम हुआ है और पानी 144.55 मीटर पर आ गया है।
विज्ञापन

गंगा और गर्रा का पानी कम होने से बिलग्राम के कटरी क्षेत्र के जलभराव वाले गांवों में नमी के कारण अब झोपड़ियों की दीवारें गिरने लगी हैं। ऐसे में बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोगों को अपनी झोपड़ियां बनानी होंगी। खतरे के निशान से गंगा नदी का पानी नीचे आने के बाद भी कटरी के गांव नोखेपुरवा, चिरंजूपुरवा आदि में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराजों से गंगा व रामगंगा नदी में एक लाख 89,997 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बैराजों से अब कम मात्रा में छोड़े जाने वाले पानी से नदियों पानी में बढ़ोतरी की आशंका भी कम होती दिख रही है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि नदियों में पानी कम होना शुरू हुआ है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग व सीएमओ को अलर्ट किया गया है।

निर्देशित किया गया है कि प्रभावित गांवों में लगातार निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएं और लोगों को दवाएं आदि का वितरण किया जाए।
समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरण कराया
हरपालपुर के कटियारी में बाढ़ के चलते लोगों के पास खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को समाजसेवी व मिशन आत्मसंतुष्टि के संस्थापक राजवर्धन सिंह राजू ने बाढ़ पीड़ितों का दुख-दर्द जाना व भोजन वितरण कराया। उन्होंने पीड़ितों के साथ बैठकर भोजन भी किया। अलीशेरपुर, सुदनीपुर समेत अरवल के कई मजरों में उन्होंने लोगों को भोजन वितरण किया और बच्चों को खाना खिलाया। आमिर मंसूरी, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed