फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Flood and rain messed up the kitchen budget

Hardoi News: बाढ़ और बारिश से गड़बड़ाया किचन का बजट

Thu, 21 Aug 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Flood and rain messed up the kitchen budget
हरदोई। बाढ़ और बारिश ने सब्जियों के भाव बढ़ा दिए हैं। इससे आम व्यक्ति के किचन का बजट गड़बड़ा गया है। टमाटर से लेकर तरोई, लौकी, सोया, भिंडी, कमल ककड़ी और धनिया आदि के भाव चढ़े हुए हैं।
विज्ञापन

बारिश और बाढ़ से सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिले में कटियारी और कटरी क्षेत्र में सब्जी की फसलें होती हैं। बारिश से सब्जियों की फसलों के फूल ही खराब हो गए। वहीं बाढ़ का पानी भरने से फसलें डूब गईं। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ा है। सब्जियों के उत्पादन पर प्रभाव पड़ने और मांग में कोई अंतर न आने से सब्जियों के भाव चढ़ गए हैं। थोक और फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बंगलुरू से आने वाले टमाटर को लोग सब्जी और सलाद में उपयोग कर रहे हैं। बंगलुरू से टमाटर आने से लागत में बढ़ोतरी हो जाती है जिससे थोक और फुटकर भाव बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

थोक और फुटकर सब्जी विक्रेता झबलू, पिंटू, पिंकू, मोहित और रिंकू ने बताया कि टमाटर से लेकर अन्य सब्जियों की मात्रा की आमद मंडी में कम हो रही है। इससे भाव बढ़े हुए हैं। थोक में बढ़े भाव पर मिलने से फुटकर में भाव बढ़ाकर बेचना पड़ता है। बताया कि 100 के शुगर फ्री आलू पांच किलोग्राम और सामान्य आलू छह किलोग्राम मिल रहे हैं। टमाटर 60-80 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर हैं जबकि गोभी फूल 100 रुपये प्रति किलोग्राम, शिमला मिर्च 120 रुपये, सोया साग 120 रुपये, कमल ककड़ी 80-120 रुपये, लौकी 30 रुपये, तरोई 20 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed