{"_id":"5e346a8a8ebc3e4aed35763a","slug":"five-samples-of-salt-from-three-shops-notice-to-one-hardoi-news-knp541720352","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों से लिए नमक के पांच सैंपल, एक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों से लिए नमक के पांच सैंपल, एक को नोटिस
विज्ञापन
फोटो-35- रेलवेगंज में एक प्रतिष्ठान पर नमक का सैंपल लेते अभिहित अधिकारी व मौजूद अन्य। संवाद न्यूज ए
- फोटो : HARDOI
अभिहित अधिकारी सतीश कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक की अगुवाई में शुक्रवार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर नगर के मोहल्ला रेलवे गंज स्थित राधिका ट्रेडर्स के प्रोपराइटर शरद बंस के प्रतिष्ठान से नमक के दो, रेलवेगंज में गुप्ता टेडर्स के यहां से नमक के दो व पिहानी स्थित पंकज कुमार किराना स्टोर से नमक का एक सैंपल लिया।
इसके साथ ही टीम ने रेलवेगंज स्थित जिंदल एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खामियां मिलने पर टीम ने एजेंसी संचालक को नोटिस जारी कर व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी।
अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन के निर्देश पर नमक में आयोडीन की निर्धारित मात्रा की जांच करने के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को अभियान चलाकर जांच की जाएगी। बताया कि शुक्रवार को कलेक्ट किए गए सैंपल जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।