फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five injured including Mmere brother in the accident

हादसे में ममेरे भाई समेत पांच घायल

Tue, 18 Jul 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 18 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Five injured including Mmere brother in the accident
Accident - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में ममेरे भाई समेत पांच लोग घायल हो गए। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी देवेंद्र (25) मंगलवार  दोपहर अपने ममेरे भाई नीरज (24) के साथ बाइक से सांडी जा रहा था। हरदोई सांडी मार्ग पर कस्बे के पास पेट्रोल पंप के पीछे से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके कारण दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। देवेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सांडी सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बेनीगंज कस्बा निवासी शुभम (27) सोमवार दोपहर बाइक से कोथावां जा रहा था। कोथावां मार्ग पर बरगदिया माइनर के पास बाइक बेकाबू होकर पलट गई। शुभम हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।


राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौराहा निवासी मोनू (18) बाइक से घर जा रहा था। चौराहे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह भी हेलमेट न लगाए होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉ. ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed