{"_id":"64e648879ea6adf1a102c09f","slug":"five-hours-of-power-failure-in-the-red-zone-of-emergency-water-started-dripping-from-the-roof-hardoi-news-c-213-1-hra1003-2510-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इमरजेंसी के रेडजोन में पांच घंटे बिजली गुल, छत से टपकने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इमरजेंसी के रेडजोन में पांच घंटे बिजली गुल, छत से टपकने लगा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कालेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में मरीजों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बुधवार को इमरजेंसी वार्ड के रेडजोन में बारिश के कारण छत से पानी टपकने लगा। इतना काफी नहीं था कि फेस उड़ जाने के कारण बिजली की आपूर्ति भी पांच घंटे तक बाधित हो गई। छत टपकने और बिजली न आने के कारण गंभीर मरीजों के मॉनिटर और जरूरी उपकरण भी बंद हो गए। इसकी वजह से मरीजों के इलाज में दिक्कतें होने लगी।
जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। इसके लिए बाकायदा अलग फीडर है। इसके बावजूद बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। बारिश की वजह से तकनीकी समस्या के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगातार बारिश होने के कारण मरम्मत का कार्य भी बाधित हुआ। लगभग पांच घंटे तक इमरजेंसी वार्ड के रेडजोन की बिजली गुल रही।
अंधेरे में हुआ मरीजों का इलाज
फॉल्ट सही होने पर ही यहां बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। उधर दूसरी ओर दो दिन की बारिश में इमरजेंसी वार्ड के रेडजोन में भर्ती मरीजों के लिए भी मुसीबत हो गई। रेडजोन में गंभीर मरीज भर्ती होते हैं। इनके इलाज के लिए लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम और मॉनिटर आदि लगाए जाते हैं। बिजली गुल होने से मॉनिटर भी बंद हो गए। यह भी काफी नहीं था कि बारिश के कारण यहां छत भी टपकने लगी। छत टपकने पर मरीजों के बेड को शिफ्ट करने में भी दिक्कत आने लगी। इससे पहले भी छत टपकने की बात सामने आ चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुछ यूं हो रही परेशानी
टड़ियावां थाना क्षेत्र के दिबिया फत्तेपुर निवासी सर्वेश ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में उनका मरीज भर्ती है। वार्ड में सुबह नौ बजे बिजली गुल हो गई। दो बजे तक भी बिजली नहीं आई। इसके कारण वार्ड में अंधेरा है। ड्रिप लगाने के लिए भी मोबाइल की रोशनी दिखानी पड़ती है। हरियावां थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी मोहित ने बताया कि बरसात होने से इमरजेंसी वार्ड की छत पानी से टपक रही है। जिसके कारण मरीज का बेड भी बदलना पड़ रहा है। पानी टपकने से मरीजों व तीमारदारों के लिए परेशानी बनी हुई है।
वर्जन
इमरजेंसी वार्ड की बिजली लाइन का एक फेस उड़ गया था। जानकारी होने पर बिजली कर्मी को बुलाकर ठीक करा दिया गया है। छत पर पानी भर जाने के कारण पानी टपकने की बात सामने आई है। उसे भी सही कराया जा रहा है।
डॉ. जेके वर्मा
सीएमएस जिला अस्पताल