फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   First the problem should be resolved, then online attendance will be imposed

Hardoi News: पहले समस्या का हो निदान, फिर लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी

Mon, 04 Mar 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 04 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
First the problem should be resolved, then online attendance will be imposed
हरदोई/माधौगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारियों को महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया कि पहले शिक्षकों की समस्या का निदान हो, उसके बाद शिक्षक ऑनलाइन उपस्थित दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


माधौगंज में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार ने ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण पहले करें, फिर अध्यापकों के लिए विभाग ऑनलाइन उपस्थिति सहित अन्य कार्यों को करने का निर्देश जारी करे।
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिए शिक्षकों ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को विभाग की ओर से टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राआें की उपस्थिति तथा मिडडे मील की सूचना ऑनलाइन भेजने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि टैबलेट को चलाने के लिए सरकारी सिम कार्ड अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। वहीं प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं किया गया। जब तक शासन अध्यापकों की मांगों का निराकरण नहीं करता है, तब तक ऑनलाइन उपस्थिति देना या अन्य कार्य करना संभव नहीं होगा। भूपेंद्र, राजीव, कुलदीप, धीरेंद्र, आर्यन, पंकज, इरशाद, श्याम किशोर, विनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिम कार्ड उपलब्ध नहीं कराया : अंतरयामी
हरदोई। ब्लॉक संसाधन केंद्र कोथावां पर ब्लॉक अध्यक्ष अंतरयामी वाजपेई ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया कि केवल टैबलेट उपलब्ध कराया गया है, मगर टैबलेट को सक्रिय करने के लिए सिम कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। मंत्री महेंद्र पाल सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर ब्लॉक अध्यक्ष अनंतराम पांडेय ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र सुरसा पर ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धर्मेंद्र सिंह, संदीप पटेल, ब्रजेंद्र, वैभव, उमेश गोस्वामी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed