{"_id":"8923dcf882a50e58494e4daa08e332e8","slug":"first-siddhidatri-worship-girls-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सिद्धिदात्री को फिर पूजा कन्याओं को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सिद्धिदात्री को फिर पूजा कन्याओं को
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र पर्व शनिवार को मां भवानी के नौवें
विज्ञापन
स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ संपन्न हो गया। जिले भर में
भंडारों का मंदिरों से लेकर घरों में आयोजन हुआ और पुरोहितों ने हवन पूर्ण
कराया। लगातार उपवास रखने वालों ने इस दिन हलुआ, पूड़ी और मिष्ठानों का मां
को भोग लगाकर फिर प्रसाद ग्रहण कर व्रत का संकल्प पूरा किया।
नवरात्र महोत्सव के दौरान जिले भर में भक्तिमय माहौल रहा और कई स्थानों पर जागरण आदि के आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे उपवास रख मां की आराधना की। नौवीं पर मां सिद्धिदात्री की पूजा कर उपवास का संकल्प पूरा किया। शास्त्री उमाकांत अवस्थी के अनुसार, मां भवानी की नौवीं शक्ति का स्वरूप सिद्धिदात्री मां हैं।
नवरात्र पर्व के पूर्ण वाले दिन नौवीं को माता के भक्तों ने इनकी पूजा की। मां की आराधना करने से सभी का कल्याण होता है और दीन दुखियों के कष्ट दूर होते हैं। नवरात्र के पूर्ण होने के अवसर पर घरों और मंदिरों में भंडारों का आयोजन हुआ।
नौ दिन से चले रहे चैत्र नवरात्र के महाउत्सव के पूर्ण होने पर मां के भक्तों के चेहरों पर खुशी की चमक होने के साथ ही मां की आराधना करने से मिलने वाले आनंद की चमक दिख रही थी। शनिवार को नवरात्र की पूर्णता का दिन होने से मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के साथ भंडारों एवं कन्या भोज के आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया था।
भक्तों ने घरों पर कन्या भोज का आयोजन किया। इसके लिए एक दिन पूर्व ही कन्याओं को भोज को आमंत्रण दिया गया था। लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार भोज कराकर कन्याओं एवं आचार्यों को दान दक्षिणा दिया। दिन भर चले हवन पूजन तथा भंडारों के आयोजनों से जिले भर में मां के जयकारे गूंजते रहे।
उधर, रामनवमी पर शहर के श्रीराम जानकी मंदिर में आचार्यों ने भगवान श्रीराम व माता सीता को 56 भोग लगा उनकी पूजा अर्चना की। श्रीराम के अवतार लेने वाली रामनवमी पर लोगों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रीराम का पूजन कर भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी गाकर उनकी आरती उतारी।
शहर के लखनऊ रोड पर नवीन गल्ला मंडी के पास स्थित श्रीराम जानकी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया, जिससे उसकी दिव्यता चारो ओर फैली हुई है। मंदिर में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था और लोगों ने यहां आकर श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण और हनुमान जी के सामने मत्था टेक सुख समृद्धि की कामना की।
यजमानों में राइस मिलर्स अध्यक्ष राकेश अग्रवाल सपत्नीक मौजूद थे। पूजन आदि का कार्यक्रम शास्त्री मैथलीशरण द्वारा संपन्न कराया गया। यजमानों द्वारा दान पुण्य भी किया गया। मंदिर में आकर दर्शन करने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
इस मौके पर वेद प्रकाश गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि मौजूद थे। इधर, मंगलीपुुरवा स्थित हनुमत धाम मेें श्रीराम जन्म धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अखिलेश सिंह, मुकुल सिंह आशा आदि मौजूद थे।