फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   first day rashan distribution

आपूर्ति में सुस्ती, वितरण कराने को दौड़ते रहे अफसर

Sun, 12 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
first day rashan distribution
संडीला में कार्डधारक को राशन वितरित करता कोटेदार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मुख्यमंत्री निशुल्क खाद्यान्न एवं अन्य वस्तु वितरण कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ हो गया। लाभार्थियों को गेहूं चावल के साथ चना, तेल व नमक बांटा गया। हालांकि समय पर शत प्रतिशत आपूर्ति न मिलने के कारण पूर्ति विभाग के अधिकारियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। अव्यवस्थित आपूर्ति के कारण उचित दर विक्रेता शत प्रतिशत उठान भी नहीं कर सके। जिसके कारण रविवार को जनपद में अधिकांश दुकानों पर वितरण शुरू कराने के लिए अफसरों को खासा पसीना बहाना पड़ा। शाम तक जिले में एक लाख 35 हजार से अधिक कार्डधारकों को राशन के साथ ही अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिले में 6 लाख 62 हजार 233 पात्र गृहस्थी योजना व एक लाख 17727 अंत्योदय योजना के कार्डधारक हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री निशुल्क खाद्यान्न एवं अन्य वस्तु वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योजना के तहत हर माह कार्डधारक को सामान्य वितरण के साथ ही प्रति कार्ड एक किलो चना, एक किलो रिफाइंड ऑयल व एक किलो नमक का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन

जिले में लगभग सात लाख 79400 किलो चना, नमक व रिफाइंड ऑयल (अलग-अलग) की दरकार थी। इसके सापेक्ष शनिवार तक जनपद में छह लाख 57 हजार 896 किलो चना, पांच लाख 74 हजार 912 किलो नमक व सात लाख 62658 किलो रिफाइंड ऑयल उपलब्ध हो सका। शनिवार देर रात अधिकारी हर दुकान तक माल पहुंचवाने की जद्दोजहद में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जनप्रतिनिधियों ने जनपद की चिह्नित दुकानों पर पहुंचकर वितरण शुरू कराया। अधिकारियों का कहना है कि शाम चार बजे तक जनपद की 1628 दुकानों में 1441 पर एक लाख 35 हजार कार्डधारकों को सामान्य वितरण के गेहूं चावल के साथ ही निर्धारित मात्रा में चना, नमक व रिफाइंड ऑयल का वितरण कराया जा चुका है।
पहले दिन ही लगभग सभी जगह वितरण शुरू कराया गया है। सामान्य वितरण के लिए 20 दिसंबर की तिथि निर्धारित है। सभी जगह पर्याप्त मात्रा में आवश्यक वस्तुओं की पहुंच सुनिश्चित करा दी गई है। तय समय पर सभी कार्डधारकों को राशन के साथ ही निर्धारित आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाएंगी। साथ ही जिन दुकानों पर तकनीकी खामी के कारण आज वितरण नहीं हो सका है, वहां कल से वितरण कराया जाएगा।
- संजय पांडे, डीएसओ
35-40 दुकानों पर नहीं हो पाया वितरण
पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में संचालित 1628 उचित दर की दुकानों में शाम तक 1541 दुकानों पर सामान्य राशन वितरण के साथ ही चना, नमक व रिफाइंड ऑयल का वितरण कराया गया। 35-40 दुकानें ऐसी हैं, जिन पर रविवार को वितरण नहीं कराया जा सका। 10-12 दुकानों पर तकनीकी खामी के कारण व 25-30 दुकानों पर समय पर आवश्यक वस्तु न पहुंच पाने के कारण वितरण नहीं शुरू हो सका।
हर दुकान पर 100 कार्डधारकों को वितरण का लक्ष्य
योजना के शुभारंभ पर पहले दिन ही 100-100 कार्डधारकों को राशन के साथ आवश्यक वस्तुओं का वितरण किए जाने की रणनीति तय की थी। पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लक्ष्य के सापेक्ष शाम तक औसतन हर दुकान पर 88 कार्डधारकों को राशन के साथ ही अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया।
सांडी में बंद रही दुकान
सांडी कस्बे में सात कोटे संचालित हैं, जिनसे 4799 राशन कार्ड जुड़े हैं। इसमें से सैय्यदबाड़ा, मुंशीगंज व भट्पुरी के कोटेदार कोमिल प्रसाद ने रविवार को दुकान ही नहीं खोली। इसके कारण लोगों को राशन के साथ ही चना, तेल व नमक का वितरण नहीं किया जा सका। दुकान पर पहुंचे कार्डधारक निराश होकर लौट गए। गोपामऊ नगर में पांच कोटे की दुकानें हैं।

जिनमें से दो कोटों पर राशन वितरण किया गया, जबकि गोदाम से राशन न मिलने पर कोटेदार शंभूदयाल, मनोज कुमार कटियार व वसीम की दुकान से वितरण नहीं किया जा सका। संडीला में विधायक राजकुमार ने नगर में व बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने सोम व रैसों गांव में राशन वितरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed