{"_id":"abbed96a0cfeca5e055d80a78d2e8b97","slug":"firing-on-candidate-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में प्रत्याशी के भाई पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में प्रत्याशी के भाई पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में मंगलवार को थाना क्षेत्र के सिमौर में गोली चलने से निवर्तमान प्रधान/प्रत्याशी का भाई घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में दूसरे प्रत्याशी सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजनैतिक रंजिश के कारण घटना को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी महफूज अहमद निवर्तमान प्रधान है और प्रत्याशी है। उनका गांव में ही कारखाना है। सोमवार/मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे उनके भाई नन्हें मियां (28) पर कारखाना जाते समय हमलावरों ने फायर कर दिया। गोली उनकी जांघ में लगकर दूसरी ओर निकल गई। वह घायल होकर वही गिर पड़े। घटना की जानकारी होते ही परिजन पहुंचे।
पहले नन्हें को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महफूज़ अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव निवासी कासिम जो प्रधान पद के प्रत्याशी है अपने समर्थक शकील , नफीस, अरविंद और तीन अज्ञात लोगों के साथ सामने आ गए। शकील व कासिम ने तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली भाई नन्हें को जा लगी। शोर होने पर आरोपी भाग गए। थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।