फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firecrackers blaze celebrated happiness in Gangarampur locality

गंगारामपुर मोहल्ले में पटाखे दाग मनाईं खुशियां

Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers blaze celebrated happiness in Gangarampur locality
मल्लावां। कस्बे के बृजेश पाठक के सूबे की भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम बनाने पर समर्थकों में खुशी का माहौल छा गया। समर्थकों ने कस्बे के बड़े चौराहे पर पटाखा दागकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बृजेश पाठक मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर के निवासी हैं। 25 जून 1964 को सुरेश पाठक के घर जन्मे बृजेश 1989 में लखनऊ विवि छात्र संघ के उपाध्यक्ष और 1990 में छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस से 2002 में अपने गृह नगर से मल्लावां सीट से चुनाव लड़ा और 130 वोट से हार गए थे। इसके बाद वह बसपा में चले गए। वर्ष 2004 में उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से बसपा से सांसद चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में मायावती ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। उनकी पत्नी नम्रता पाठक को राज्य मंत्री का दर्जा दिया था। 2012 के विधानसभा चुनाव में नम्रता पाठक सदर विधानसभा सीट से चुनाव हार गईं।

2014 में बृजेश उन्नाव लोकसभा सीट से चुनाव चुनाव हार गए थे। इसके बाद प्रदेश की सियासी हवाओं को भांपते हुए 22 अगस्त 2016 को भाजपा में शामिल हो गए थे।
लखनऊ मध्य विधानसभा सीट 2017 के चुनाव में भाजपा से विधायक बने पाठक को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। बृजेश के दो बड़े भाई हैं।
इनमें राजेश मल्लावां में रहते हैं, जबकि दिनेश लखीमपुर में रहते हैं। बृजेश पाठक के दो बेटियां दीपिका, शांभवी और एक बेटा कार्तिक है। यह सभी लोग लखनऊ में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed