फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fire in the house due to gas leakage in hardoi

गैस रिसाव के चलते सिलिंडर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Wed, 29 Apr 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
fire in the house due to gas leakage in hardoi
हरदोई के टड़ियावां में गैस सिलिंडर पर चाय बनाते समय गैस रिसाव के चलते आग लग गई। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे में रखा गृहस्थी का सामान जल गया व चाय बना रही युवती भी आंशिक रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

गांव सिकरोहरी निवासी सतीश गुप्ता पुत्र तौले बेटी पूजा (19) के साथ गांव पर रहता है। जबकि, बेटा दिनेश परिवार के साथ हरदोई व अन्य दो बेटे दिल्ली में रहते हैं। बुधवार की सुबह पूजा कमरे में रखे गैस सिलिंडर पर चाय बना रही थी। इसी बीच गैस रिसाव के चलते आग लग गई। आग ने आसपास रखे सामान को भी जद में ले लिया।
विज्ञापन

पूजा द्वारा शोर मचाए जाने पर पड़ोसी पुनीत व अन्य लोग मौके पर आ गए और बालू व मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे में रखा राशन, कपड़े व अन्य सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश ने बताया कि बेटी पूजा की शादी 26 अप्रैल को होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी टालनी पड़ी। कमरे में घर के सामान के साथ ही शादी के लिए जुटाया गया सामान भी रखा था जो आग से जल गया। बताया कि आग बुझाने की कोशिश में पूजा भी आंशिक रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed