फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fire

आग से दो गृहस्थियां जलीं

Sat, 09 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
fire
फोटो-17- बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करता ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
मल्लावां। नेवाजीपुरवा गांव में अज्ञात कारण से लगी आग से दो घरों में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। आग से झुलसकर एक मवेशी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नेवाजीपुरवा मजरा बाबटमऊ निवासी वीरेंद्र पुत्र बाबू के छप्पर में शनिवार दोपहर आग लग गई। घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे घर में फैल गई। लपटों से घिरा देख वीरेंद्र के परिजन शोर मचाते हुए बाहर आए। वहीं चल रही तेज हवा के चलते आग और भड़क गई। आग ने पास ही स्थित वीरेंद्र के भाई राजकुमार के घर को भी अपनी जद में ले लिया।
विज्ञापन

इधर शोर शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और फॉयर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखा राशन, कपड़े व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से छप्पर के पास बंधी वीरेंद्र की बछिया की झुलसकर मौत हो गई। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। कोतवाली देहात के ग्राम बहर निवासी किसान देव शर्मा के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में शनिवार दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। तेज हवा के चलते कुछ देर में आग फैल गई। आग ने पास ही स्थित श्यामू सिंह के खेत में खड़ी फसल को भी जद में ले लिया। आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पीड़ित किसानों व दमकल विभाग को दी। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक देव शर्मा के छह बीघा व श्यामू सिंह के चार बीघा खेत में खड़ी फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसानों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।

फोटो-25 - गन्ने की फसल में लगी आग बुझाते किसान। संवाद

फोटो-25 - गन्ने की फसल में लगी आग बुझाते किसान। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed