{"_id":"63f0f8d87d3afc87620efd13","slug":"fire-broke-out-in-the-thatch-of-the-house-burning-to-death-of-a-woman-hardoi-news-c-12-1-85937-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: घर के छप्पर में लगी आग, जलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: घर के छप्पर में लगी आग, जलकर महिला की मौत
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में लगी आग से महिला की जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हैं। आग से घर का अन्य सामान भी जल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के मिरकापुर गांव निवासी धर्मेंद्र के घर में रखे छप्पर में अचानक शनिवार की दोपहर आग लग गई। आग की चपेट में आकर उसकी पत्नी पुष्पा देवी (46) की जलकर मौत हो गई। इस घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के अनुसार शॉर्ट सर्किट से घर के अंदर पड़े छप्पर में आग लगी है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में घर में खड़ी बाइक भी जलकर राख हो गई। पुलिस का कहना है कि यदि मायके वाले कोई तहरीर देंगे तो मामले की जांच की जाएगी।