फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire broke out in SBI ATM at Basadda intersection in Bilgram.

Hardoi News: बिलग्राम में बसड्डा चौराहा पर एसबीआई के एटीएम में लगी आग

Tue, 21 May 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in SBI ATM at Basadda intersection in Bilgram.
हरदोई। भारतीय स्टेट बैंक की बिलग्राम शाखा परिसर के पड़ोस में ही लगे एटीएम में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में एटीएम जलने लगा।
विज्ञापन

एटीएम परिसर में लगे प्लास्टिक मैटेरियल जलने के कारण काले धुएं का गुबार उठ गया। घटना की जानकारी पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से एटीएम के रुपये जल जाने की बात पर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधकर जांच किए जाने की बात कह रहे हैं।
बिलग्राम कस्बे में बसड्डा चौराहे के पास ही भारतीय स्टेट बैंक की बिलग्राम शाखा है। इसके पास ही एसबीआई का एटीएम भी लगा है। मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे बैंक के पास लगे एटीएम में आग लग गई। माना जा रहा है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण एटीएम में आग लगी है। एटीएम में आग लगने की जानकारी एक सफाई कर्मी ने बैंक के लेखाकार को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। गनीमत रही कि आग बैंक तक नहीं पहुंची, लेकिन बिजली गुल हो जाने और धुआं भर जाने के कारण बैंक में कोई काम नहीं हुआ। बैंक की शाखा प्रबंधक का प्रभार लेखाकार एपीएस तोमर के पास है। उन्होंने शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक का प्रभार संभाल रहे लेखाकार एपीएस तोमर से आग लगने से हुए नुकसान के बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली। बमुश्किल इतना बताया कि उच्चाधिकारियों की टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों और बीमा कंपनी के जिम्मेदारों की मौजूदगी में एटीएम में हुए नुकसान का आकलन होगा। रुपये जल जाने के सवाल पर कहा कि सोमवार को एटीएम में रुपये डाले गए थे, लेकिन कितने रुपये डाले गए पूछने पर उन्होंने जानकारी देने से इन्कार कर दिया। हालांकि, बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से रविकांत जौहरी जांच के लिए पहुंचे, लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखी।


भारतीय स्टेट बैंक की बिलग्राम शाखा के प्रबंधक का पद चार माह से खाली है। यहां तैनात रहे शामीन साजिद का चार माह पहले तबादला हो गया था। तब से यहां किसी की तैनाती नहीं हुई। लेखाकार के पास ही शाखा प्रबंधक का प्रभार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed