फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR registered against two brothers for assaulting supervisor and meter reader.

Hardoi News: सुपरवाइजर व मीटर रीडर को पीटने में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी

Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against two brothers for assaulting supervisor and meter reader.
सांडी। नगर के मोहल्ला सरामुल्लागंज में शनिवार को बिल अधिक आने को लेकर उपभोक्ता और बिजली कर्मियों में हुए विवाद में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इशरापुर गांव निवासी अभिनव श्रीवास्तव की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि वह सांडी पावर हाउस में मीटर रीडर सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। शनिवार को वह अपने अधीनस्थ मीटर रीडर मुरौली कठेरियान निवासी प्रतीक दीक्षित के साथ सरामुल्लागंज मोहल्ले में उपभोक्ताओं के विद्युत बिल बना रहे थे। इस दौरान टीम मोहल्ले के ही शफी के घर पहुंची और मीटर रीडिंग के अनुसार बिल निकालकर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बिल की राशि ज्यादा देखकर शफी आपा खो बैठा। उसने अपने भाई अयान के साथ मिलकर बिजली कर्मियों पर हमला बोल दिया। इससे सुपरवाइजर अभिनव श्रीवास्तव और मीटर रीडर प्रतीक दीक्षित को चोटें आई थीं। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित सुपरवाइजर की तहरीर पर शफी और उसके भाई अयान के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed