{"_id":"6ad11aa0207cae6c3b0a9a04","slug":"fir-registered-against-dairy-operator-pradeep-awaiting-sample-report-hardoi-news-c-213-1-hra1001-158507-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दूध डेयरी संचालक प्रदीप पर प्राथमिकी, सैंपल रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दूध डेयरी संचालक प्रदीप पर प्राथमिकी, सैंपल रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
फोटो 35: कछौना में सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन। संवाद
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र फेज एक के प्लॉट संख्या 7273 में एक लाइसेंस पर संचालित दो दूध डेयरी के मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डेयरी संचालक महमदपर बेलवारन निवासी प्रदीप गुप्ता के विरूद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं संदिग्ध दूध, लैक्टोज पाउडर, लिक्विड केमिकल और दानेदार केमिकल के सैंपल की परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार है।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित संडीला दूध डेयरी और पूनम दूध डेयरी उद्योग पर मंगलवार रात खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया और एएसपी श्लोक गौतम की मौजूदगी में निरीक्षण किया था। फैक्टरी में दो टैंकर में करीब 38 हजार लीटर संदिग्ध दूध, 100 किलोग्राम लैक्टोज पाउडर, लिक्विड और दानेदार केमिकल मिला था। टीम ने सामग्री को सीज कर सात सैंपल लिए थे। इनकी जांच कराई जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग की तरफ से कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बुधवार रात खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन ने कोतवाली में डेयरी संचालक प्रदीप गुप्ता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें असुरक्षित खाद्य पदार्थों को तैयार करने और उनकी बिक्री सहित बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- --
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पेड़ा और बर्फी के चार सैंपल लिए
कछौना। नगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण और सामग्री के सैंपल लिए जाने की भनक लगते ही आसपास के दुकानदार दुकानें बंद कर निकल गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन और कुमार चित्रसेन ने बाला जी मिष्ठान भंडार पर पेड़ा, हिंदुस्तान स्वीट हाउस पर बर्फी, अशोक स्वीट हाउस पर पेड़ा और बंगाली स्वीट हाउस पर दूध की बर्फी का नमूना लिया। बताया कि खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जांएगे। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।