{"_id":"6598552fb7b5164ba0053a07","slug":"fir-against-four-named-and-six-unidentified-in-embezzlement-of-rs-40-lakh-hardoi-news-c-213-1-hra1001-8936-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 40 लाख के गबन में चार नामजद और छह अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 40 लाख के गबन में चार नामजद और छह अज्ञात पर एफआईआर
विज्ञापन
कछौना। पोल्ट्री फीड फैक्टरी में आर्डर और आपूर्ति के अभिलेखों में हेरफेर कर करीब 40 लाख के पोल्ट्री फीड का गबन किए जाने का मामला सामने आया है। फैक्टरी के प्रबंधक ने हेरफेर करने वाले कर्मचारियों में से चार नामजद और छह अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरु कर दी है।
संडीला औद्योगिक एरिया फेज-दो में संचालित इक्वा इक्जरिया प्राइवेट लिमिटेड पोल्ट्री फीड फैक्टरी के प्रोडक्शन प्रबंधक उन्नाव औरास के उटरा इकौली निवासी विमल कुमार शर्मा ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। इसमें कहा है कि वह 28 दिसंबर को अवकाश पर घर गए थे। वापस आने पर पता चला कि कार्यरत कुछ लोगों ने आर्डर के विपरीत पोल्ट्री फीड बैग की आपूर्ति कागजों में हेराफेरी की है। कहा है कि प्लांट रिपोर्ट में प्रोडक्शन अधिक किए जाने के बाद भी कम दर्शाया गया है।
कहा है कि कूटरचित अभिलेख तैयार कर करीब 40 लाख के पोल्ट्री फीड का गबन किया गया है। उन्होंने कंपनी के कटिंग सुपरवाइजर शानू दीक्षित, फ्लोर सुपरवाइजर प्रेमलाल, गार्ड सुभाष दीक्षित और चालक रामलाल मौर्य को नामजद करते हुए छह अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।