{"_id":"68cc458f02780478c4020ec1","slug":"fir-against-five-for-demolishing-sanskrit-colleges-platform-and-hostel-hardoi-news-c-213-1-hra1001-137624-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संस्कृत महाविद्यालय का चबूतरा, छात्रावास तोड़ने में पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संस्कृत महाविद्यालय का चबूतरा, छात्रावास तोड़ने में पांच पर एफआईआर
विज्ञापन
मल्लावां। संस्कृत महाविद्यालय का चबूतरा और छात्रवासा तोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर भाजपा नेता की तरफ से विभिन्न धारओं में एफआईआर दर्ज की है।
मोहल्ला भगवंतनगर निवासी भाजपा नेता अभयशंकर शुक्ला ने एसपी को दिए शिकायती में बताया है कि मोहल्ला बाजीगंज स्थित आदर्श श्रीसद संस्कृत महाविद्यालय है। 1857 से यह महाविद्यालय संचालित है और 1962 में स्कूल की समिति का पंजीकरण भी हुआ था। महाविद्यालय का क्षेत्रफल करीब दो बीघा में है। शिकायती पत्र में कहा है कि रविवार को मोहल्ला गोवर्धनपुर निवासी इंद्रपाल उर्फ अशोक ने मोहल्ला के साथी मनीष और मोहल्ला भगवंतनगर निवासी पीयूष, हर्ष व बेबी ने मिलकर जेसीबी मशीन की मदद से महाविद्यालय के वेद मंदिर की गद्दी (चबूतरा) और छात्रावास को तोड़ दिया है।
फुलवाड़ी, प्याऊ, कुआं आदि को भी ध्वस्त कर दिया है। आरोपी उसमें लगा दरवाजे, लकड़ी के गर्डर समेत कीमती सामान उठा ले गए हैं। आरोपी महाविद्यालय की भूमि पर प्लाटिंग की फिराक में हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रशिक्षु सीओ हरे कृष्ण शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।