फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fines levied by checking in trains 220

ट्रेनों में चेकिंग कर 220 से वसूला जुर्माना

Tue, 04 Aug 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 04 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fines levied by checking in trains 220

रेलवे नियमों के विरुद्ध ट्रेन में यात्रा करने वालों

विज्ञापन
पर सोमवार को करना रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में जुर्माना किया गया। बरेली कोर्ट के मजिस्ट्रेट केनेतृत्व में चेकिंग बैच ने सुरक्षा कर्मियों की मदद से अप और डाउन की 15 ट्रेनों में जांच की और नियमों का उल्लंघन कर यात्रा कर रहे 240 यात्रियों को पकड़ा।

पकड़े गए यात्रियों से जुर्माना वसूला और जिन्होंने जुर्माना नहीं दिया, ऐसे 20 यात्रियों को हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने सुनवाई के लिए पेश किया गया। रेलवे अधिनियम के विरुद्ध होकर ट्रेन में यात्रा करने वालों पर रोकथाम लगाने को बरेली रेलवे कोर्ट एसीजेएम यूसी यादव और सीएल यादव के निर्देशन में चेकिंग की गई।

रेलवे स्टेशन के निकट करना रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट बैच में शामिल एसीएम दीपक सेठ, विनीत कुमार, बीआई खान के साथ दो सीआईटी अजय पांडेय व आशुतोष के साथ 22 टीटीई व 10 आरपीएफ तथा जीआरपी के जवानों ने अप और डाउन रूट की 15 ट्रेनों में चेकिंग की।

जिसमें बगैर टिकट यात्रा करने के साथ ही साधारण टिकट के साथ एसी व स्लीपर के डिब्बों में यात्रा करने तथा धूम्रपान और अन्य धाराओं में 240 लोगों को पकड़ा। जिनमें करीब 220 लोगों से कई अधिनियमों के अंतर्गत जुर्माना वसूला गया। रेलवे चेकिंग टीम ने कुल 1.20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि जुर्माना न देने पर 20 लोगाें को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लाकर रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

जिनकी सुनवाई करते हुए मजिस्ट्रेट ने जुर्माना लगाया और कुछ को सजा भी सुनाई। उधर, मजिस्ट्रेट चेकिंग में जिले में रुकने व यहां से होकर गुजरने वाली रनथ्रू ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। इनमें मेमो ट्रेन, कुंभ एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस, पंजाब मेल, डुप्लीकेट एक्सप्रेस, लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, बनारस बरेली एक्सप्रेस, इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस, प्रयाग बरेली एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस और सियालदह एक्सप्रेस को रुकवाकर ट्रेनों में चेकिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed