फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Filled water tank when electrocuted, villagers depended on hand pump for two days

Hardoi News: करंट मिले तो भरे पानी की टंकी, दो दिन से हैंडपंप के सहारे ग्रामीण

Thu, 11 Apr 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Filled water tank when electrocuted, villagers depended on hand pump for two days
बेहटा गोकुल। ग्रामीण इलाकों में बाशिंदों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकियों का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन कोई खामी आने पर पाइप लाइन योजना ठप हो जाती है।
विज्ञापन

बावन विकास खंड के मानपुर गांव में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के तहत बनी टंकी में बुधवार दोपहर से पानी ही नहीं भर पा रहा है। बिजली संबंधी समस्या के कारण न तो नलकूप चल पा रहे हैं और न ही लोगों को पानी मिल रहा है।मजबूरी में गांव के लोग अलग-अलग स्थानों पर लगे हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मानपुर और अमखेरवा के बीच में वर्ष 2020 में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। दो करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई पानी की टंकी से 875 परिवारों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। निर्माण पूरा होने के अगले ही वर्ष पानी की टंकी को ग्राम पंचायत के हवाले कर दिया गया था। 24 हजार लीटर पानी की क्षमता वाली टंकी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल भी देने लगी थी, लेकिन बुधवार दोपहर से टंकी से पानी आना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने पर समस्या होती है तो लोगों को लगा कि देर रात तक पानी आने लगेगा। बृहस्पतिवार को भी पानी नहीं आया तो जानकारी जुटाई गई। पंप ऑपरेटर ने ग्रामीणों को बताया कि बिजली के तार में खामी है और इसके कारण मोटर नहीं चल पा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दे दी गई है। पूरे मामले में खंड विकास अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि अब तक संज्ञान में नहीं था। अब पता चला है तो बिजली विभाग और जल निगम के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed