{"_id":"5dd41aa98ebc3e54a00900c9","slug":"file-an-fir-on-the-bhumafia-hardoi-news-knp526846693","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर : डीएम
विज्ञापन
शाहाबाद विकास खंड सभागार में समाधान दिवस में मौजूद डीएम पुलकित खरे, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स व सीए?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि पट्टे की और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें लगातार आ रही हैं।
इन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। भूमाफिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। इस मौके पर डीएम पुलकित खरे ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कौमी एकता की शपथ भी दिलाई।
राशन वितरण को लेकर मिली शिकायतों पर जिला पूर्ति अधिकारी को डीएम ने निर्देशित किया कि जिन पात्रों के कार्ड निरस्त हो गए हैं, या यूनिट कट गए हैं, तो जांच कर पात्रों को राशन उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
समाधान दिवस में कुल 160 शिकायतें आईं। 35 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, सीएमओ डॉ. एसके रावत, एडीएम एसके सिंह भी मौजूद रहे।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 33 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से पांच का निस्तारण किया गया।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार मूसाराम थारू की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 46 शिकायतें दर्ज की गईं, एक का मौके पर निस्तारण किया जा सका। यहां सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।