फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fight one and a quarter to one million, I should tear apart the bird

सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन तै मै बाज तुड़ाऊं

Wed, 20 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fight one and a quarter to one million, I should tear apart the bird
फोटो- 7- पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में सजा दरबार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे में दरबार सजाया गया। यहां पूरे दिन भर सबद कीर्तन चलता रहा। लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर बुधवार की सुबह से ही गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ शुरू हो गया। गुरुद्वारे के हजूरी रागी कुलवंत सिंह के रागी जत्थे ने सबद कीर्तन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तहि प्रकाश हमारा भयौ, पटना शहर विश्वे भव लैहो... का पाठ हुआ। सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन तै मैं बाज तुड़ाऊं भी का भी कीर्तन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य ग्रंथी कुलवंत सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का जीवन धर्म के मार्ग पर चलने वालों का मार्ग प्रशस्त करने के लिए समर्पित रहा। गुरु गोबिंद सिंह संत भी थे और सिपाही भी। सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारत वर्ष की धरती धन्य है, जहां गुरु गोबिंद सिंह जैसे तपस्वी पैदा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधर्मों का नाश करके सबको धर्म के रास्ते पर चलने की शिक्षा दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने भी गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों को युद्ध कला में प्रवीण बनाया और उनके आत्मिक उन्नयन पर ध्यान केंद्रित किया।
उन्होंने कहा कि परमात्मा ही विषम परिस्थितियों से उबारने और सच की राह दिखाने वाले हैं। कार्यक्रम में आनंद साहिब का पाठ गायन किया गया और समूह संगत अरदास में शामिल होकर लोगों ने समाज और राष्ट्र के भले की अरदास की। इसके बाद लंगर का आयोजन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के अलावा सरदार जसवंत सिंह, खड़गपाल सिंह, चरनजीत सिंह, सतपाल सिंह, लखवीर सिंह, निमिष जबरानी, प्रीतम ओबराय, रुपेंदर सिंह, मझिका गुलाटी, अल्का गुप्ता, आयुष सिंह, शुभम लोहिया भी मौजूद रहे।
ऐजा गुरुद्वारा में भी हुआ आयोजन
ऐजा गुरुद्वारा साहिब में भी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई। ज्ञानी जितेंद्र सिंह ने सबद और कीर्तन कराया। ऐजा फार्म, न्यौरादेव फार्म, गंगौली फार्म के श्रद्धालुओं की संगत ने गुरुग्रंथ साहिब पर मत्था टेका और अरदास की।

ज्ञानी जितेंद्र सिंह ने कहा कि सिख का मतलब है सीखो, अपने धर्म को जानो और उसकी मूल भावना और उद्देश्य के बारे में सीखे। गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नायब सिंह, पाल सिंह, कश्मीर सिंह, बलतेज सिंह, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह, साधू सिंह, कुलवंत सिंह, गुरुसहाय सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो- 8- शबद-कीर्तन करते ग्रंथी। संवाद

फोटो- 8- शबद-कीर्तन करते ग्रंथी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो- 9- गुरुद्वारे में अरदास के दौरान मौजूद सदर विधायक नितिन अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर म?

फोटो- 9- गुरुद्वारे में अरदास के दौरान मौजूद सदर विधायक नितिन अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर म?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed