{"_id":"58f50c514f1c1b3874471aa9","slug":"fetus-found-in-city-power-house-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिटी पावर हाउस परिसर में भ्रूण मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी पावर हाउस परिसर में भ्रूण मिला
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली में सिटी पावर हाउस के परिसर में सोमवार को कूड़े के ढेर में भ्रूण मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद भ्रूण को मोर्च्युरी में रखवाया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को करीब दो बजे दोपहर को सिटी पावर हाउस के परिसर में पड़े कूडे़ क ी तरफ एक युवक पेशाब करने गया। युवक ने कूड़े के ढेर के पास भ्रूण देखा।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उसने पावर हाउस के स्टाफ को दी। स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे और यूपी-100 पुलिस को भ्रूण के संबंध में सूचना दी। करीब 10 मिनट बाद यूपी-100 की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने शहर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भ्रूण के संबंध में आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने भ्रूण को मोर्च्युरी में रखवाया है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगा।