फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Festival special trains are running on time, running hours late

Hardoi News: समय की पटरी पर नहीं दौड़ रहीं त्योहार विशेष ट्रेनें, घंटों देरी से चल रहीं

Tue, 07 Oct 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Festival special trains are running on time, running hours late
हरदोई। रेलवे ने त्योहार पर विशेष ट्रेन का संचालन भले ही कर दिया है लेकिन ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। हरदोई स्टेशन से होकर जाने वाली त्योहार विशेष ट्रेन चार से छह घंटे की देरी से चल रही है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिवाली पर लोगों को अपने गंतव्य तक लाने ले जाने के लिए रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेन संचालित की है। स्थानीय स्टेशन पर छह त्योहार विशेष ट्रेनों का स्टॉपेज होता है लेकिन इन ट्रेनों सफर करने वालों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। ट्रेनें काफी देरी से संचालित हो रही हैं। दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली अप रूट की ट्रेन 04204 मंगलवार को अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंची। चंडीगढ़ से धनबाद जाने वाली ट्रेन 03312 त्योहार विशेष ट्रेन भी चार घंटे 10 मिनट की देरी से गंतव्य तक पहुंची।
विज्ञापन

नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच ट्रेन 04022 भी पांच घंटे की देरी से चल रही है। आनंद विहार से सीतामढ़ी तक चल रही 04016 ट्रेन भी घंटाें देरी से पहुंच रही है। इसके अलावा ट्रेन 04456 नई दिल्ली से धनबाद, ट्रेन 04504 चंडीगढ़ से पटना और ट्रेन 04008 आनंद विहार से जोगबनी के बीच भी ट्रेन देरी से चल रहीं। डाउन रूट पर ट्रेन 04015 सीतामढ़ी से आनंद विहार छह घंटे की देर से चल रही। इसी तरह अन्य ट्रेन 04203 लखनऊ से दिल्ली, 04021 गोरखपुर से नई दिल्ली, 03311 धनबाद से चंडीगढ़ अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। यात्री मोहित, हर्षित, शिवम व पवन ने ट्रेनों को समय से चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed