{"_id":"7b243bb4c0c532a7f1767ed9b5c2eca4","slug":"feeding-will-act-on-the-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडिंग में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडिंग में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा से होने वाले कार्यों की समीक्षा मंगलवार को
विज्ञापन
विकास भवन में की गई। उपायुक्त मनरेगा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायकों व कंप्यूटर आपरेटरों को दिशा
निर्देश दिए गए। उपायुक्त मनरेगा ने मस्टर रोल की फीडिंग पर अधिक जोर देते
हुए हीलाहवाली बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
मनरेगा योजना से होने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त मनरेगा अनिल सिंह ने प्रगति बढ़ाने के निर्देश मातहतों को दिए। उपायुक्त मनरेगा ने कहा कि जाबकार्ड धारकों द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान समय से हो सके, ऐसे में मस्टर रोलों की फीडिंग का काम तेजी से कराया जाए।
मस्टर रोल फीड करने की जिम्मेदारी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और कंप्यूटर आपरेटर की है। ऐसे में यदि किसी भी व्यक्ति से तनिक भी लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और तकनीकी सहायकों को ग्राम पंचायत में छूटे कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत में अवशेष धनराशि का कार्याें पर भुगतान करने का आदेश देते हुए तकनीकी सहायकों का भी लंबित भुगतान करने का आदेश दिया है। उपायुक्त ने समस्त कार्यों में प्रगति लाने और 31 मार्च से पहले वित्तीय वर्ष के कार्यों को पूरा कराने का आदेश दिया है।