{"_id":"60b72f8c8ebc3e9a1d20a389","slug":"father-shot-daughter-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पिता ने बेटी को गोली मारी, हालत गंभीर, कहीं ये मामला तो नहीं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पिता ने बेटी को गोली मारी, हालत गंभीर, कहीं ये मामला तो नहीं!
Wed, 02 Jun 2021 01:01 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:01 PM IST
सार
हरदोई जिले में पिता ने बेटी को गोली मार दी। ग्रामीणों का कहना है की बेटी के प्रेम-प्रसंग से परेशान होकर रमेश ने गोली मारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के कुमेदानखेड़ा में पिता ने अपनी बेटी को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कुमेदानखेड़ा निवासी रमेश ने मंगलवार देर रात अपने खेत में बेटी को तमंचे से गोली मार दी।
गोली सीने में बाईं ओर छूते हुए निकल गई। जानकारी पर पुलिस ने रमेश को हिरासत में ले लिया है। रमेश का कहना है कि जानवरों को चारा न दिए जाने से नाराज होकर वह खेत चला गया था और वहीं उसकी पुत्री बुलाने आई थी।
तमंचे की छीना झपटी में गोली चल गई, जबकि ग्रामीणों का कहना है की बेटी के प्रेम-प्रसंग से परेशान होकर रमेश ने गोली मारी। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल युवती से पूछताछ के बाद उसके बयानों के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।