{"_id":"4933957142e046ca91bc237b997d591d","slug":"fate-tried-out-in-the-entrance-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश परीक्षा में आजमाई किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश परीक्षा में आजमाई किस्मत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 03 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालीटेक्निक में प्रवेश प्राप्त करने के लिए आठ
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर आवेदकों ने किस्मत आजमाई। परीक्षा में पंजीकृत आवेदकों
में से 371 शामिल नहीं हुए। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।
राजकीय पालीटेक्निक में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए रविवार को शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रवेश के लिए जिले में कुल 3807 आवेदकोें ने पंजीकरण कराया था।
जिनके लिए बाल विहार स्कूल, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज बड़ा चौराहा, आर्य कन्या इंटर कालेज पिहानी चुंगी, एसडी इंटर कालेज, आरआर इंटर कालेज, जीआईसी, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल और वेणी माधव बालिका इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई।
प्रथम पाली में ग्रुप के 3,165 के सापेक्ष 2,850 उपस्थित हुए। द्वितीय पाली अन्य ग्रुप की परीक्षा के लिए 642 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था। जिसके लिए आर्य कन्या इंटर कालेज और बाल विहार स्कूल में परीक्षा हुई, जिसमें 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी एके गुप्ता ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।