फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmers giving parali and getting khad

जागरुकता : 89 किसानों ने 17 गोशालाओं में दी 1120 टन पराली

Mon, 15 Nov 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
farmers giving parali and getting khad
मोदीपुर गोशाला में आई पराली मवेशियों को खिलाते और जानकारी देते उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर व अन्य - फोटो : HARDOI
हरदोई। खेतों में पराली जलाने से रोकने के लिए चलाए गए जागरुकता अभियान का असर जिले में नजर आ रहा है। डीएम अविनाश कुमार और सीडीओ आकांक्षा राना की संयुक्त पहल के तहत चलाए गए गोशालाओं में पराली दो खाद लो अभियान के अंतर्गत 89 किसानों ने 17 गोशालाओं को 1120 टन पराली दी है। इसके बदले में किसानों को खाद दी जा रही है।
विज्ञापन

खेतों में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को लेकर दो साल से शासन बेहद गंभीर है। गत वर्ष पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक कर मनरेगा से किसानों को खाद बनाने के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया गया था।
विज्ञापन

इस बार डीएम और सीडीओ ने प्रयोग कर किसानों से अपील की थी कि धान और अन्य फसलों के अवशेष, पराली खेतों में न जलाएं, बल्कि पास की गोशालाओं में भेज दें। दो ट्राली पराली के बदले एक ट्राली जैविक खाद देने की व्यवस्था भी कराई गई थी। इसका काफी असर भी दिखा है। उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर के मुताबिक जनपद की 17 गोशालाओं में 1120 टन पराली मिल चुकी है। किसानों को इसके बदले में जैविक खाद उपलब्ध करा दी गई। पराली के गोशालाओं में पहुंचने से इस बार खेतों में पराली जलाने की घटनाएं भी काफी कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल मामले घटे, 47 पर जुर्माना
कृषि विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार गत वर्ष की अपेक्षा इस बार पराली जलाने की घटनाएं काफी कम हुईं हैं। गत वर्ष 15 नवंबर तक खेतों में पराली जलाने के 93 मामले आए थे और इन सभी पर जुर्माना किया गया था। इस बार 15 नवंबर तक जनपद में ऐसे 63 मामले सामने आए हैं। इनमें से 47 को जुर्माना जमा करने की नोटिस कृषि विभाग की ओर से दी गई है। उल्लेखनीय है कि एक एकड़ तक खेत के स्वामी को पराली जलाने पर ढाई हजार रुपये, एक एकड़ से अधिक और ढाई एकड़ तक खेत के मालिक पर पराली जाने पर पांच हजार रुपये और ढाई एकड़ से ज्यादा खेत के मालिक को पराली जाने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना देना होता है। एक बार जुर्माना किए जाने के बाद भी अगर दोबारा पराली जलाता है, तो उस पर एफआईआर दर्ज कराने का नियम है।

जागरुकता गोष्ठी का आयोजन
सोमवार को हरियावां विकास खंड की मोदीपुर गोशाला में पराली दो, खाद लो अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपकृषि निदेशक डॉ. नंद किशोर ने किसानों को पराली के फायदे बताए। उन्हें सरसों की मिनी किट्स और वेस्ट डिकंपोजर भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed