फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers engaged in guarding the fields in four degree temperature

Hardoi News: चार डिग्री तापमान में खेतों की रखवाली में डटे किसान

Mon, 09 Jan 2023 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in guarding the fields in four degree temperature
ोटो-12- रात में खेत की रखवाली करता किसान नन्हे - फोटो : HARDOI
हरदोई। आवारा मवेशी फसल के दुश्मन बने हुए हैं। कड़ाके की ठंड के बीच दिन ढलते ही अन्नदाता फसलों की रखवाली करने के लिए कंबल लपेटकर निकल पड़ते हैं। एक हाथ में टॉर्च और दूसरे हाथ में डंडा रहता है।
विज्ञापन

रात में करीब 3.50 डिग्री तापमान में जब कोई घर से निकलना नहीं चाहता। उस समय किसान आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए खेत में डटे रहते हैं। इनका कहना है कि परिवार चलाने के लिए पशुओं से फसलों को बचाना जरूरी है।
विज्ञापन

जिले में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। सिर्फ छुट्टा गोवंश ही नहीं, नीलगाय भी फसलों को तबाह कर रही हैं। ऐसे में किसान परिवार के लोगों को पालने के लिए खेतों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की रात गांव रम्मपुरवा और करनपुरवा सहित कई गांवों की हकीकत जानी गई, तो वहां कुछ किसान खेतों में पशुओं के पीछे डंडा लेकर दौड़ रहे थे। कई किसानों ने खेतों के बीच झोपड़ी बना ली और किसान यहां बैठकर अलाव पर तापते हुए फसलों की रखवाली कर रहे हैं।
पहले फसल उगाओ, फिर चौकीदार बनो
करनपुरवा गांव में आबादी से कुछ ही दूरी पर 50 वर्षीय किसान मिलीलाल टार्च की रोशनी से खेतों की रखवाली करते मिले। हमने पूछा तो कहने लगे, रोज का काम है। पहले फसल पैदा करो, फिर उसके चौकीदार बन जाओ।
20 से 25 आवारा पशुओं का झुंड घूमता है जो रात भर में पूरे खेत को तबाह कर देता है। वरना साहब, इतनी सर्दी में रजाई से निकलने को किसका मन करता है। मजबूरी ही है जो यहां खींच लाती है। पड़ोस के खेत पर ही करीब 45 साल के रामनिहोर भी हाथ में डंडा और टॉर्च लेकर नजर आए।
...हम हड़ताल भी तो नहीं कर सकते
किसानों से जब बात हुई तो कहने लगे कि आज उनका नंबर है। पूरी रात खेत की मेड़ पर बैठकर रखवाली करनी पड़ती है। कई बार तो ठंड लगने से बीमार हो चुके हैं, लेकिन हमारी समस्या किसी को दिखाई नहीं देती।

रम्मपुरवा गांव के रामनिवास, बृजेश, इंद्रपाल आदि कहने लगे कि किसान जो इतना कष्ट झेलकर भी मुस्कराता रहता है। वरना सरकारी कर्मचारियों को देख लीजिए, जरा सा संकट आ जाता है तो हड़ताल पर बैठ जाते हैं। किसान तो हड़ताल भी नहीं कर सकता।

फोटो-13- रात में आग तापते किसान राम निवास,राजेश, इंद्रपाल

फोटो-13- रात में आग तापते किसान राम निवास,राजेश, इंद्रपाल- फोटो : HARDOI

फोटो-14- करनपुरवा में घने कोहरे में खेतों में जाता किसान मिहीलाल

फोटो-14- करनपुरवा में घने कोहरे में खेतों में जाता किसान मिहीलाल- फोटो : HARDOI

फोटो-15- रात में बुझी आग से वचाव का प्रयास करता किसान सर्वेश

फोटो-15- रात में बुझी आग से वचाव का प्रयास करता किसान सर्वेश- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed