कछौना। भाकियू (राष्ट्रीयतावादी अंबावता गुट) के बैनर तले किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में लखनऊ हरदोई मार्ग जाम कर दिया। पहले से मुस्तैद पुलिस और प्रशासन ने आम लोगों को होने वाली परेशानियों का हवाला देकर प्रदर्शनकारियों को ब्लाक मुख्यालय भेज दिया। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान सीओ सदर एसआर कुशवाहा, कोतवाल हंसमती मौजूद रहीं। किसानों का नेतृत्व उमेश शुक्ला और सतनाम सिंह ने किया।
उधर दूसरी ओर संडीला में भाकियू सावित्री गुट के जिलाध्यक्ष रफीक लंबू के नेतृत्व में हरदोई जा रहे किसानों को संडीला में ही रोक लिया गया। यहां एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव और सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सुजात अली, फैसल अंसारी, पिंटू मौर्य, पंकज गुप्ता, चांदबाबू अंसारी आदि मौजूद रहे।